उत्तराखंड हल्द्वानी: परिवहन विभाग की छापेमारी, एक ही नंबर की दो स्कूटी पकड़ी

हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने टैक्सी बाइक संचालन के नाम पर हो रहे गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है। सीएम पोर्टल पर हई शिकायत के बाद काठगोदाम स्थित दुकान में छापेमारी के दौरान भारी गड़बड़ियां मिली। विभाग ने दुकान के पीछे गोदाम से 26 दो पहिया वाहन बरामद किए, जिसमें से 16 का रजिस्ट्रेशन ही नहीं था। एक ही पंजीकरण नंबर दो स्कूटी सहित आठ बुलेट बाइक पर लिखा मिला। पुलिस ने सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया।

सीएम पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा के निर्देश पर टीम जांचमे जुटी थी। इस दौरान अधिकारियों को एक व्यक्ति द्वारा बिना पंजीकरण और दूसरे वाहनों के पंजीकरण नंबर पर कई बुलेट और स्कूटी टैक्सी के रूप में चलाए जाने की जानकारी मिली। एआरटीओ बीके सिंह और आरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दुकान स्वामी आनंद यादव निवासी चांदमारी काठगोदाम को पकड़ा। उसके मकान से एक ही नंबर uk04 टीबी 1547 की दो स्कूटी बरामद हुई। वहां मिले अन्य वाहनों की जांच किए जाने पर मामला खुला।

आरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने बताया कि आनंद यादव ने मुख्यालय से मोटरसाइकिल किराया योजना 1997 के अंतर्गत लाइसेंस लिया है। वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर योजना का उल्लंघन किया गया। आरोपी राजस्व चोरी करने का भी दोषी है। विस्तृत रिपोर्ट के बाद जारी लइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…