उत्तराखंड हल्द्वानी: प्रशासन और नगर निगम ने चलाया सत्यापन अभियान,फलों की ट्रे पर रेंगते मिले केंचुए और कीड़े

Spread the News

हल्द्वानी।शहर में फड़- ठेलो के खिलाफ प्रशासन और नगर निगम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। नैनीताल रोड, कैमू स्टेशन, रेलवे बाजार क्षेत्र में चलाए गई अभियान के दौरान 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए तथा 13 के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

कैमू स्टेशन रोड पर कुछ ठेले वालों द्वारा आई डी आदि न दिखाए जाने पर ठेला जप्त किए जाने और चालान की कार्रवाई भी की गई। यहां किसी और ठेला व्यवसाई के लाइसेंस पर किसी दूसरे यक्ति द्वारा व्यापार किए जाने का मामला भी सामने आया।एक ठेले वाले ने बताया कि वह 400 रुपए की दिहाड़ी पर किसी और के ठेले पर फल बेचने का कार्य करता है।                                      फलों की ट्रे में रेंग रहे थे कीड़े और केंचुए                   केमू स्टेशन रोड पर एक ठेला व्यवसाई द्वारा दस्तावेज न दिखा पाने की दशा में ठेला जप्त किए जाने की कार्रवाई के चलते ठेले से फलों को हटाने के दौरान ट्रे में फफूंदी और गंदगी के साथ-साथ केंचुए और कीड़े भी रेंगते दिखे, जिस पर एसडीएम और नगर आयुक्त ने व्यवसाई को फटकार लगा चालानी कार्रवाई की।

अभियान के दौरा 80 से अधिक फड़ विक्रेताओं का सत्यापन किया गया, जिनमें कई बाहरी व्यक्तियों के पहचान पत्रों की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा मानकों की दृष्टि से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया।यह अभियान मुख्यतः जनसुविधा, स्वच्छता एवं यातायात बाधा को दृष्टिगत रखते हुए चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा किया गया। टीम में सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा भी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…