उत्तराखंड हल्द्वानी: अवैध निर्माण पर प्रशासन की सख्ती,100 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल के भू खंडों की जांच शुरू

Spread the News

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में हल्द्वानी क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं बिना मानचित्र स्वीकृति के किए गए रजिस्ट्री बैनामों की जांच शुरू की गई है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा दो टीमों का गठन कर 100 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल वाले प्लॉटों का सर्वेक्षण और सत्यापन कार्य प्रारंभ किया गया।

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम देवला तल्ला गौलापार में कुल 18 प्लॉटों की जांच की। इनमें से 11 प्लॉटों की रजिस्ट्री की प्रति उपलब्ध कराई गई, परन्तु केवल 2 मामलों में ही मानचित्र स्वीकृति प्राप्त पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि 3 व्यक्तियों ने स्टाम्प पर भूमि क्रय-विक्रय की है जबकि 20 लोगों ने राजकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर रखा है। जब टीम द्वारा अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया तो संबंधित व्यक्तियों ने दस्तावेज नहीं दिए, जिसके उपरांत राजस्व विभाग के माध्यम से उपजिलाधिकारी को सूचित किया गया।

इसके पश्चात टीम ने गौजाजाली छेत्र में 22 प्लॉटों का सत्यापन किया। इसमें 10 मामलों में मानचित्र स्वीकृति नहीं मिली जबकि अन्य 12 मामलों में लोगों ने मानचित्र शर्तों का उल्लंघन करते हुए सैटबैक और मार्गाधिकार में निर्माण कर लिया था।

वहीं दूसरी ओर, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में नैनीताल बूचड़खाना क्षेत्र में 25 और श्यामखेत में 20 लोगों द्वारा नक्शा न प्रस्तुत किए जाने की पुष्टि हुई है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन कार्य पूर्ण होने के उपरांत उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम एवं उत्तराखंड भवन उपविधियों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन कार्य में अवर अभियंता हेम उपाध्याय, आशुतोष कुरियाल, प्रेरणा नैनवाल, प्रदीप अवस्थी, समीर अहमद, रिया डालाकोटी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वन विभाग ने रेस्क्यू किया दुर्लभ प्रजाति का सांप….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने मुखानी क्षेत्र से एक दुर्लभ प्रजाति के कापर हेडेड ट्रिंकेड सांप को रेस्क्यू किया है। सोमवार को मुखानी के लोहरियासाल निवासी दीपेश…

    शर्मनाक: कलयुगी बाप बना दरिंदा,सौतेली बेटी को बनाया हवस का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsउधमसिंहनगर। जिले के सितारगंज क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेले बाप पर बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को…