उत्तराखंड हल्द्वानी: केंद्र सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले जनता को, दिशा की बैठक में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त हुए सांसद अजय भट्ट

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम सर्किट हाउस में शनिवार को सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनता तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती दिखाई।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, राष्ट्रीय राजमार्ग, विद्युत, सिंचाई सहित दो दर्जन से अधिक विभागों की समीक्षा की गई। सांसद भट्ट ने अधूरे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढामुक्त करने और जल जीवन मिशन के अधूरे प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने को कहा।

गौला नदी में बरसात से हुए नुकसान को लेकर उन्होंने सिंचाई विभाग, एनएच और लोनिवि को सुरक्षा कार्य जल्द पूरा करने को कहा। सचिव सिंचाई से मौके पर ही फोन पर बात कर चैनलाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में बन रही कैथ लैब के कार्य में देरी और बैठक में मंडी परिषद के अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने मंडी परिषद महाप्रबंधक की जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

सांसद ने जल संस्थान को ग्रीष्मकाल में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने, और उरेडा विभाग को सीएसआर फंड से आई सोलर लाइटें जिले में लगाने के निर्देश दिए। पटवाडांगर एसटीपी, तीनपानी फ्लाईओवर अंडरपास, बिंदुखत्ता व अन्य नालों पर सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। गैस सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों पर संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, राज्य मंत्री शांति मेहरा, नवीन वर्मा, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना सिंह, सीडीओ अशोक पांडे, जिला पंचायत प्रशासक बेला तोलिया समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…