उत्तराखंड: नैनीताल में तनाव के बाद प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

हल्द्वानी। नैनीताल में 30 अप्रैल को बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद हुए बवाल के बाद हालातों को देखते हुए हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका के चलते ज़िला प्रशासन हरकत में आ गया है। ज़िला मजिस्ट्रेट वंदना ने पूरे जनपद में कड़े सुरक्षा निर्देश जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती, पुलिस बल की बढ़ोतरी और साइबर निगरानी के साथ-साथ अतिक्रमण व अवैध निर्माण पर भी सख़्त कार्रवाई शुरू करदी है।उत्तराखंड: नैनीताल में तनाव के बाद प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिला मजिस्ट्रेट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद की सीमाओं पर 24 घंटे पुलिस चेकिंग अनिवार्य की जाए तथा नैनीताल प्रवेश करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जाए। शहर के प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर दिन-रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग की जाए और जरूरत के अनुसार फ्लैग मार्च भी आयोजित किया जाए। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पीड़ित बालिका और उसके परिजनों के उपचार और काउंसलिंग की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा तुरंत अधिकारियों को  निर्देशित किया गया।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…