उत्तराखंड: नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म पर बबाल, दुकानों में तोड़ फोड़, घरों के टूटे शीशे, देखें Video

नैनीताल। बुजुर्ग के बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। पिछले कुछ समय से तमाम कारणों से गुस्साए लोगों में पहलगाम की आतंकी घटना के बाद जबर्दस्त गुस्सा भरा हुआ था। इसलिए भीड़ ने उपद्रव के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। देर शाम बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस करीब साढ़े आठ बजे बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई। जैसे ही इसकी भनक लोगों को लगी तो धीरे-धीरे भीड़ कोतवाली पहुंचने लगी। नौ बजे तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

 

जैसे जैसे रात बढ़ने लगी, मामला और गर्म होने लगा। भीड़ धीरे-धीरे अराजक होती गई और बाजार में हर तरफ तोड़फोड़ दिखने लगी। दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के सामने भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान लोग पहलगाम की घटना को लेकर भी नारेबाजी करने लगे। कहा कि अराजकतत्त्व उनके शहर की फिजा खराब कर रहे हैं।

उत्तराखंड: नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म पर बबाल, दुकानों में तोड़ फोड़, घरों के टूटे शीशे, देखें Video

उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा।

उत्तराखंड: नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म पर बबाल, दुकानों में तोड़ फोड़, घरों के टूटे शीशे, देखें Video

गाड़ी पड़ाव में मकानों पर पथराव के बाद लोग दहशत में आ गए। वहां रहने वाले परिवार खिड़की से ऐसा न करने की गुहार लगाते रहे। पुलिस पहुंची तो भीड़ यहां से भागी।

उत्तराखंड: नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म पर बबाल, दुकानों में तोड़ फोड़, घरों के टूटे शीशे, देखें Video

मल्लीताल में सांप्रदायिक विवाद के चलते तीन घंटे शहर की प्रमुख सड़कें उपद्रवियों के हवाले रहीं। पुलिस की ओर से काफी प्रयास के बाद गुस्साए लोग शांत हुए। एडीएम फिंचा राम चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र, सीओ प्रमोद साह की ओर से लोगों से वार्ता कर उनसे शांत रहने की अपील की। उसके बाद लोग अपने घर चले गए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन भी पुलिस के लिए चुनौती भरा है।

 

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…