उत्तराखंड हल्द्वानी: खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत हुई छापेमारी, 8 का चालान,9100 रुपए जुर्माना वसूला

Spread the News

हल्द्वानी। प्रशासन, नगर निगम व खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार शाम हल्द्वानी बस स्टैंड के आसपास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और किराना स्टोरों की जांच की गई। प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्री के मानक की जांच, साफ-सफाई एवं स्वच्छता की स्थिति का अवलोकन, लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की जांच व अवैध खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाए जाने को लेकर संयुक्त अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत एक एक्सपायर्ड सामग्री, एक दुकान में गंदगी, दो बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट और दो सुधार नोटिस जारी कर मुकदमा न्यायालय को प्रेषित किया। वहीं नगर निगम की ओर से कुल 8 चालान काटे गए, जिससे 9100 रुपये की धनराशि वसूल की गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पाण्डे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा एवं नगर निगम के एसएनए गणेश भट्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…