उत्तराखंड हल्द्वानी: गौलापार चोरगलिया मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत के बाद लगी आग, एक की मौत, 6 घायल,देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। 12 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों के बाद गौलापार चोरगलिया मार्ग पर प्रतापपुर मोड पर दो कारों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत के बाद कारों में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, और 6 लोग घायल हो गए। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में महिलाएं तथा बच्चे भी शामिल है। भिड़े वाहनों में एक कार उत्तर प्रदेश तथा दूसरी पिथौरागढ़ की बताई जा रही है।

 

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसडीएम राहुल शाह और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही जनता से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…