उत्तराखण्डहल्द्वानी: रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत, एक घायल

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर कल रात हुए भीषण सड़क हादसे को 12 घंटे भी नहीं हुए थे कि आज रविवार की सुबह करीब 9:45 बजे बिहारी पेट्रोल पंप के निकट हल्द्वानी डिपो की बस व स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवती की मौत हो गई। रोडवेज बस, की टक्कर से स्कूटी सवार भावना जोशी निवासी मानपुर पश्चिम और आंचल सिंह देवलचौड़ खाम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का उपचार चल रहा है। इधर पुलिस ने बस व स्कूटी कब्जे में ले‌ ली है।

बीती रात रामपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। हादसे में मासूम बच्ची सहित दो महिलाएं घायल हो गई थीं

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…