उत्तराखंड हल्द्वानी: रामपुर रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा, बच्ची सहित दो महिलाएं घायल, ई रिक्शा के उड़े परखच्चे

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड हुए भीषण हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो महिलाएं और एक नन्हीं बच्ची घायल हो गईं। लोगों की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया है।

शनिवार देर शाम देवलचौड़ से पंचायतघर की ओर जा रहे ई-रिक्शा को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।हादसे में ई-रिक्शा सवार सोनिया त्यागी, आशु त्यागी और एक मासूम बच्ची घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पंचायतघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार कार के चालक ने ओवरटेक के चक्कर में ई-रिक्शा को टक्कर मारी दी। कार ने ई-रिक्कशा के साथ ही एक अन्य कार को भी रगड़ मारी। अन्य कार के चालक राजेंद्र ने बताया कि हादसे का दोषी कार चालक है। वह गलत तरीके से कार चला रहा था। इस बीच हाइवे पर हादसा होने पर खासी भीड़ लग गई।

तड़पते रहे घायल नहीं पहुंचीए एम्बुलेंस

लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद 108 को फोन किया गया, लेकिन आधा घंटा बीतने के बाद भी 108 नहीं पहुंची। अंत में घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्ष दर्शनों ने स्वास्थ्य विभाग की 108 सेवा पर सवाल किए। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…