उत्तराखंड हल्द्वानी: अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी

Spread the News

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में शनिवार को बेलाजली लॉज स्थित एक अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान फैक्ट्री में भारी गड़बड़ियां मिली।  निरीक्षण में एक्सपायर्ड केमिकल्स के इस्तेमाल, गलत ब्रांडिंग, प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग और अत्यंत गंदगी भरे हालात में उत्पादन किए जाने की पुष्टि हुई। साथ ही, आवासीय क्षेत्र के मकान के भूतल में अवैध रूप से इसका संचालन होना पाया गया।

निरीक्षण टीम में उप जिलाधिकारी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह भी मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने मौके से उत्पादों के सैंपल एकत्र कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा फैक्ट्री में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान जीएसटी नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए अपर आयुक्त जीएसटी हेमा शुक्ला और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जीएसटी उल्लंघन की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। छापेमारी में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक हल्द्वानी सहित प्रशासन और विभागीय टीमें सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    रात में करते थे बंद घरों की रैकी, नैनीताल पुलिस के प्रयासों से हुआ शातिर चोर सपेरों के गिरोह का भंडाफोड़…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में हुई बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों की छोटी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 03 शातिर चोरों…

    जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…