उत्तराखण्ड हल्द्वानी: बनभूलपुरा में प्रशासन की कार्रवाई, अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, फैक्ट्री सीज

Spread the News

हल्द्वानी: बनभूलपुरा मालिक का बगीचा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में प्रशासनिक टीम ने मलिक के बगीचे के पास स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा, जहाँ बिना किसी वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी स्वीकृति के कोल्ड ड्रिंक का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में उत्पादित कोल्ड ड्रिंक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई फूड सेफ्टी अधिनियम के अंतर्गत की गई है। फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है, और संचालक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खाद्य उत्पाद निर्माण करने वालों में हलचल तेज हो गई है।

  • Related Posts

    महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह से की भेंट वार्ता….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। महापौर गजराज बिष्ट ने नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट की। महापौर बिष्ट ने बताया कि उन्होंने महामहिम से नगर के विकास,…

    शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लालकुआं पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस*…