उत्तराखंड: स्कूल बंद मिलने पर हुई कार्रवाई ,शिक्षिका निलंबित

हल्द्वानी।  स्कूलों का औचक निरीक्षण किये जाने के दौरान प्राइमरी स्कूल में ताला लगा मिलने पर मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल गोविंद जायसवाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान भीमताल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नल दयमंती में ताला लटका देख सीईओ ने तत्काल प्रभाव से सहायक अध्यापिका लता तिवारी को निलंबित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में तैनात शिक्षिका के चिकित्सकीय अवकाश पर होने के चलते स्कूल में दसरी शिक्षिका लता तिवारी की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची, जिसके चलते स्कूल बंद रहा और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…