उत्तराखंड हल्द्वानी; बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 में चल रहे गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, प्रशासन ने की छापेमारी

Spread the News

हल्द्वानी: लाइन नंबर 8 स्थित बिलाली मस्जिद के पास मंगलवार को एक टेंपो को अवैध रूप से गैस भरते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जब प्रशासन की टीम ने छापा मारा, तब अवैध गैस भरने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान रेहान के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मनोज ने कहा, “यह अभियान सिर्फ एक शुरुआत है। ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और गैस से जुड़े किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।”

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। जिले में इस प्रकार की अवैध रिफिलिंग को लेकर अब सतर्कता और भी बढ़ा दी गई है।

 

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…