उत्तराखंड नैनीताल: कैंचीधाम आने वाले पर्यटकों को नहीं पड़ेगा जाम से जूझना, कुमाऊं कमिश्नर ने जांची व्यवस्थाएं

Spread the News

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त एवंसचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने पर्यटन सीजन को देखते हुए मंगलवार को भवाली -कैंची धाम तक सड़क यातायात, पार्किंग, शटल सेवा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाई पास और अन्य पर्यटन सम्बंधी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे भवाली, नैनीताल, कैंची धाम आने वाले भक्तों और पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।आयुक्त ने सर्वप्रथम भवाली के समीप नैनीबैंड-सेनिटोरियम बाई पास फेस-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को कलमठ और चौड़ीकरण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हॉटमिक्स कार्य में तेजी लाते हुए प्रत्येक दशा में 15 मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने सेनिटोरियम रातिघाट फेस -2 के निरीक्षण के दौरान शटल सेवा और शटल सेवा स्थल पर पेयजल आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेनिटोरियम रातीघाट बाईपास मार्ग का भी निरिक्षण कर उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटन सीजन के समय पहाड़ जाने वाले वाहनों को बाई पास से भेजा जा सके। इसके पश्चात आयुक्त ने रातीघाट के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरिक्षण कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि भविष्य में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम में आने वाले श्रद्धांलुओं एवं पर्यटकों को हैली सेवा से भक्तों को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

आयुक्त ने कैंची धाम में पर्यटन विभाग की भूमि पर करीब 63 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे मल्टी स्टोरी पार्किंग, ध्यान केन्द्र, पाथवे,ब्रिज आदि कार्यों का निरीक्षण कर कार्यदाई सस्था लोनिवि के अधिकारीयों से जानकारी ली,साथ ही विभाग को पार्किंग में पानी और शौचालय की बेहतर व्यवस्था बनाए जाने के साथ ही दिव्यांगों के लिए भी शौचालय आदि बनाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कैंची धाम के समीप शुलभ इंटर नेशनल द्वारा निर्माणाधीन शौचालय का भी निरीक्षण किया, उन्होंने कार्य में तेजी लाने और पर्यटन अधिकारी को समय समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

इस दौरान आयुक्त ने 546.75 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे सेनिटोरियम भवाली को जोड़ने वाले रानीखेत रोड में बन रहे निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर अगले माह तक पुल की दीवार को सड़क तक जोड़ने के निर्देश दिए।

इस दौरान लोनिवि के मुख्य अभियंता पी एस बृजवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय,सयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल पांगती तुषार सैनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान आयुक्त ने बाबा नीब करौरी के दर्शन का जनपद एवं मण्डल के सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

  • Related Posts

    महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह से की भेंट वार्ता….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। महापौर गजराज बिष्ट ने नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट की। महापौर बिष्ट ने बताया कि उन्होंने महामहिम से नगर के विकास,…

    शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लालकुआं पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस*…