उत्तराखंड हल्द्वानी: खाना बना रही युवती को सांप ने डसा, मौत, परिवार में मचा कोहराम..

Spread the News

हल्द्वानी- खाना बनाने किचन में गई किशोरी को सांप ने डस लिया। जिसके बाद आनन फानन में परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, हल्दूपोखरा गांव निवासी भगवान सिंह खेती करते हैं। शनिवार देर शाम उनकी 16 साल की बेटी राधा घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान रसोई में घुसते ही उसके पैर में सांप ने डस लिया। सांप के डसने की बात राधा ने अपने पिता व भाई को बताई। दोनों उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसे नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इधर, मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि किशोरी के पैर पर सांप के डसने के निशान मिलें हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…