उत्तराखण्ड हल्द्वानी: अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई, गैस सिलेंडर से भरा वाहन सीज

Spread the News

हल्द्वानी: अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने ठंडी सड़क क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इंडियन गैस की गाड़ी में अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई मौके पर पहुंचे। मौके पर पूर्ति विभाग तथा बाट-माप विभाग की टीम के साथ जांच किए जाने पर मौके से 25 इंडियन गैस के सिलेंडर और एक एचपी गैस सिलेंडर बरामद किया गया। साथ ही अवैध गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल  किए जाने वाले उपकरण भी मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत मशीन और सिलेंडर से भरी गाड़ी को सीज करने के निर्देश दिए। एपी वाजपेई ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    साइबर ठगी का जाल, इस बार अध्यापक हुआ शिकार, 25 लाख गंवाए……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। सरकार द्वारा अलग-अलग माध्यमों से साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के बावजूद लोग अपनी गाड़ी कमाई लालच में आकर गंवा रहे हैं। ताजा मामला एक शिक्षक…

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…