उत्तराखंड हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में नकली शराब का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Spread the News

एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में जहरीली शराब बरामद, फर्जी स्टीकर व उपकरण भी मिले

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ को अमलीजामा पहनाते हुए नैनीताल पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की।एसओजी और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली शराब का कारोबार करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया।

आरोपियों के कब्जे से जहरीली शराब, स्प्रिट, भारी मात्रा में उत्तराखंड आबकारी विभाग के फर्जी ढक्कन, स्टीकर, नकली ब्रांड की खाली बोतलें और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान सचिन जायसवाल निवासी बरेली और सोनू कश्यप निवासी सतीपुर, बरेली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को उस समय पकड़ा गया जब वे रामपुर रोड पर बजवाल ट्रेडर्स के पास स्कूटी से नकली शराब की खेप पहुंचाने की फिराक में थे। पुलिस ने मौके से 40 लीटर जहरीली शराब, 20 लीटर शुद्ध स्प्रिट, रंग-रोगन में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल, 41 खाली मैकडॉवेल ब्रांड की बोतलें, 1746 नकली ढक्कन, एल्कोमीटर, चिमटी, नोकदार सूजे, फनल, छलनी, प्लास्टिक की सुतली, नीला ड्रम और अन्य उपकरण बरामद किए।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…