उत्तराखंड हल्द्वानी: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के तहत प्रशाशन ने चलाया अभियान

Spread the News

हल्द्वानी: शनिवार को अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में नगर निगम, विद्युत विभाग एवं लोनिवि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत ऊंचापुल चौराहा एवं कठघरिया चौराहा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के संबंध में किए गए चिन्हीकरण के बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों के अतिक्रमण को स्वयं मौके पर मौजूद टीम के माध्यम से हटवाया।

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि अधिकतर लोगों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया गया है, जबकि शेष बचे लोगों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को विद्युत लाइनों को शीघ्र स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि एक बैंक्वेट हॉल द्वारा सड़क किनारे टीन शेड का अवैध निर्माण किया गया तथा विद्युत घर से अवैध रूप से फड़/ठेले को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित बैंक्वेट हॉल के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता (लोनिवि एवं विद्युत), नगर निगम के अधिकारीगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…