उत्तराखंड हल्द्वानी: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरे विश्व हिंदू परिषद के सदस्य, सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी: पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में सभी जिला केंद्रों में राष्ट्र व्यापी प्रदर्शन हुए और सभी जिला केंद्रों में प्रशाशन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसी क्रम में हल्द्वानी में जिला सह मंत्री गिरीश चंद्र पाण्डे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कालुसिद्ध मंदिर से एसडीएम कोर्ट तक पैदल मार्च किया और सिटी मैजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

 

जिला सह मंत्री गिरीश चंद्र पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल हो हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ सरकार को कड़ा कदम उठाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद् ने बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग की। विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष पीयूष शर्मा, जिला संयोजक अंकित पाल, पूजा लटवाल, ममता रावत, नंद किशोर आर्य,अंकित पड़लिया, विजय फर्त्याल, अंकित चतुर्वेदी, दीपक पाण्डे, मनीष जोशी आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…