उत्तराखंड हल्द्वानी: सचिव अल्पसंख्यक कल्याण ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधानमंत्री योजनांतर्गत स्वीकृत कार्यों का किया निरीक्षण

हल्द्वानी: सचिव अल्पसंख्यक कल्याणउत्तराखण्ड शासन धीराज सिंह गर्ब्याल ने बृहस्पतिवारको को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत स्वीकृत 55.00 करोड़ के निर्माणाधीन 06 स्कूलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा/स्थलीय निरीक्षण किया गया। सचिव महोदय द्वारा स्थलीय निरीक्षण में कार्यदायी संस्था के महाप्रबन्धक को कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये गयें। उनके द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ओम प्रकाश सिंह नेगी एवं कुलसचिव, डॉ0 खेमराज भट्ट एवं वित्त नियंत्रक श्री सूर्य प्रताप सिंह से नियमित रूप से निरीक्षण किये जाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त सचिव महोदय द्वारा विश्वविद्यालय में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एवं जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में स्थापित ए0आई0 लैब का निरीक्षण कर इस तरह का ठोस प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये गये। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। ए0आई0 लैब की स्थापना होने से प्रदेश के युवाओं को इसका वृहद लाभ प्रदान होगा। बैठक/निरीक्षण के दौरान श्री विश्वनाथ गौतम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कार्यदायी संस्था के महाप्रबन्धक, श्री भरत नैनवाल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

ल।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…