उत्तराखंड हल्द्वानी: जिलाधिकारी के आदेश पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हुआ चिन्हित

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की निगरानी के लिए आज एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम चौसला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सरकारी भूमि पर हालिया अतिक्रमण की स्थिति का आंकलन किया और पूर्व में जारी अतिक्रमण हटाने के आदेशों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ अतिक्रमणकारी खुद ही अतिक्रमण हटा रहे हैं, जबकि अन्य स्थानों पर आगे की कार्रवाई की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि इस निरीक्षण के दौरान 9  अतिक्रमणकर्ताओं के नोटिस का अनुपालन भी जांचा गया। इनमें से 5 अतिक्रमण, जिनमें एक मस्जिद से सटा निर्माण भी शामिल है, को अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वयं हटाया जा रहा है।

एसडीएम ने मौके पर ही सीमांकन को अद्यतन करने और अभिलेखों के समुचित संधारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पटवारी और लेखपाल को आदेश दिया गया कि वे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें और शेष बचे अतिक्रमणों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने सरकारी भूमि के संरक्षण एवं अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

 

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…