उत्तराखंड हल्द्वानी: कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Spread the News

हल्द्वानी। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में की गई त्वरित  कार्रवाई में एक शातिर चोर को शत प्रतिशत चोरी के सामन के साथ गिरफ्तार किया गया है।मंदिर से चोरी की गई समस्त धार्मिक मूर्तियाँ, पूजन सामग्री और नगद धनराशि बरामद की गई है।

घटना का विवरण

दिनांक 16 अप्रैल की रात, कोतवाली परिसर के निकट स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार को तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा गणेश जी, शिवलिंग, शिव परिवार, गोलज्यू महाराज, नटराज सहित अनेक मूर्तियाँ, पूजा में प्रयुक्त तांबे-पीतल के दीपक, लोटे, परातें, गदा, बांसुरी और ₹2000 नकद चोरी कर लिए गए।

इस संबंध में मंदिर से जुड़े भावेश जोशी द्वारा दिनांक 17 अप्रैल को कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 114/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

चोरी की गंभीर घटना को देखते हुए एसएसपी श्री मीणा ने एसपी सिटी, एएसपी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी व प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को शीघ्र गिरफ्तारी और माल बरामदगी के सख्त निर्देश दिए।

तत्परता से गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का विश्लेषण, स्थानीय सूचना तंत्र और सघन सुरागरसी के आधार पर दिनांक 17 अप्रैल को प्रेम टॉकीज के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग से आरोपी रिजवान पुत्र इस्तियाक (उम्र 21 वर्ष), निवासी वार्ड संख्या 14, जवाहरनगर, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद माल का विवरण

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से मंदिर से चोरी गया पूरा सामान बरामद किया गया, जिसमें शामिल हैं:

17 धार्मिक मूर्तियाँ: गणेश जी, शिवलिंग, नटराज, नन्दी, गोलज्यू महाराज आदि

पूजन सामग्री: दीपक, परात, लोटे, सिंहासन, गदा, बांसुरी (तांबे व पीतल की)

नगद राशि: ₹1500/-

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी रिजवान के खिलाफ पूर्व में हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज 10 से अधिक मामले हैं, जिनमें चोरी, शस्त्र अधिनियम और संगठित अपराध से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

गिरफ्तारी टीम

इस कार्यवाही में शामिल रहे निम्न अधिकारीगण:

व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद – कोतवाली हल्द्वानी

उ0नि0 अनिल कुमार – चौकी प्रभारी, भोटिया पड़ाव

का0 अनिल गिरी

का0 धीरेन्द्र सिंह अधिकारी

नैनीताल पुलिस की इस प्रभावशाली, तेज और सटीक कार्रवाई की स्थानीय जनता एवं धार्मिक संगठनों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। पुलिस की तत्परता से एक धार्मिक स्थल की गरिमा बहाल हुई और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…