हल्द्वानी – पर्वतीय क्षेत्र को आने वाले पर्यटक दें ध्यान, पुलिस ने जारी किया नया ट्रैफिक प्लान,18 से 20 अप्रैल तक रहेगा जारी

हल्द्वानी/नैनीताल – 18 से 20 अप्रैल 2025 तक वीकेंड के दौरान भारी पर्यटक भीड़ को देखते हुए जिले की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने हल्द्वानी, काठगोदाम, नैनीताल, भवाली, कैंचीधाम व आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र के लिए – 

🔸 सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

🔸 मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार होते हुए नारीमन चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।

🔸 कालाढूंगी रोड, चोरगलिया रोड व तीनपानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को उनके तय स्थानों पर रोक दिया जाएगा।

🔸 रोडवेज व केएमओयू (KMOU) की बसें अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी।

🔸 भारी ट्रैफिक की स्थिति में कैंचीधाम से आने वाले वाहन डायवर्ट कर रूसी बाईपास से वाया कालाढूंगी भेजे जाएंगे।

नैनीताल एवं कैंचीधाम के लिए ट्रैफिक प्लान – 

🔸 नैनीताल की पार्किंग भर जाने पर कालाढूंगी और हल्द्वानी की ओर से आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी-1, रूसी-2 और नारायण नगर में पार्क कर शटल सेवा से भेजा जाएगा।

🔸 नम्बर-1 बैंड ज्योलिकोट व नैनीताल की ओर से भवाली व कैंचीधाम जाने वाले वाहन सैनेटोरियम भवाली में पार्क कर शटल से भेजे जाएंगे।

🔸 हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक वाहन विकास भवन भीमताल में पार्क कर शटल सेवा का उपयोग करेंगे।

 

प्रशासन की अपील –

प्रशासन ने सभी पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और यात्रा के दौरान धैर्य और सहयोग बनाए रखें। निर्धारित मार्गों का उपयोग करने से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहेगी, बल्कि पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। नैनीताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा व रानीखेत की ओर यात्रा करने से पहले कृपया इस प्लान की जानकारी अवश्य लें।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…