उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से टस्कर की मौत

Spread the News

हल्द्वानी। बीती रात लालकुआं मुक्तिधाम के पास रेलवे लाइन पार कर रहे नर हाथी की ट्रेन से टकराकर दर्दनाक  मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 11:00 बजे लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास एक नर हाथी रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था कि इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी कई फीट उछलकर एक घर के पास गिर गया। हादसे में हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामनगर से आगरा की ओर जा रही आगरा फोर्ड ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई। सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पूरी स्थिति का जायज़ा लिया। वन विभाग के एसडीओ अनिल जोशी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत हाथी का आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और संबंधित लोको पायलट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…