सांप ने युवक को एक-दो बार नहीं पूरे 10 बार डसा… सुबह कमरे का मंजर देख ठिठक गए परिजन

Spread the News

उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शनिवार रात बिस्तर पर सो रहे अमित उर्फ मिक्की कश्यप (25) के नीचे दबने पर सांप ने उसे 10 बार डसा। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह तक सांप अमित के शव के नीचे दबा रहा। परिजन ने सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया। अमित को चिकित्सक को दिखाया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि अमित के हाथ-पैर व शरीर पर 10 जगह पर सांप के डसने के निशान थे। सांप के डसने के बाद मिक्की उठ नहीं पाया और सांप उसके नीचे दबा रहा। परिजन का कहना है कि अमित रात में करीब 10 बजे मजदूरी कर आया था।

थकने के कारण बिस्तर पर लेट गया था

थकने के कारण वह खाना खाकर बिस्तर पर लेट गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे तो उसके बिस्तर पर बैठे सांप को देखकर ठिठक गए। जबकि अमित बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। परिजन ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस और गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सपेरे को सूचना दी गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे मौके पर पहुंचे सपेरे ने सांप को पकड़ा। पुलिस ने उसके शव को पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…