अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशाशन सख्त, 54 चालान, 5 दोपहिया वाहन जब्त

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और अवैध पार्किंग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खालिक के नेतृत्व में मंगल पड़ाव से तिकोनिया, ठंडी सड़क और वर्कशॉप लाईन तक सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत की गई कार्रवाई में नगर निगम और परिवहन विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध 54 चालान किए, जबकि नगर निगम की टीम ने 5 दोपहिया वाहनों को जब्त किया। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए स्टैंडी और दुकानों का अन्य सामान भी निगम द्वारा जब्त किया गया। पांच दुकानों के अतिक्रमण पर सीधी कार्रवाई करते हुए उनका सामान कब्जे में लिया गया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कें जनता की हैं और उन्हें अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…