ओखलाकांडा ब्लॉक क्षेत्र में बदहाल दूरसंचार सेवा पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पुलिस के साथ हुई तीखी नोक झोक देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी: ओखलकांडा ब्लॉक में बदहाल दूरसंचार व्यवस्था के खिलाफ पूर्व छात्र नेता दीपक मेवाड़ी के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने दूरसंचार विभाग में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना प्रदर्शन कर रहे युवकों को उठाने पहुंची पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोक हुई। दीपक सिंह मेवाड़ी ने कहा पहाड़ में नेटवर्किंग व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। स्कूली बच्चों की आनलाइन क्लास तक नहीं हो पाती है।

किसी को इमरजेंसी काँल करने के लिए पेड़ों पर चढ़ना पड़ता है। कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन समस्या का कोई निदान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ये समस्या बनी हुई है। उन्हें ए समस्या का निदान ना किए जाने पर विभाग में तालाबंदी की चेतावनी दी। यहां मौके पर पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने सांसद अजय भट्ट को फोन पर क्षेत्र में हो रही नेटवर्क की समस्या से अवगत कराया। सांसद द्वारा विभागीय अधिकारियों को फोन पर ही समस्या का जल्द समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर मनोज मेवाड़ी, एनएस वर्गली,अनिल मेवाड़ी, तनिष रावत, रोहित रावत, खिमेश पनेरू विपिन पनेरु, इश्वर आर्या, डिकेश पनेरू पंकज परगांई, सूरज परगांई, नितिन कुमार, कैलाश भट्ट, चन्दन पनेरू, बबलू आर्या, दिनेश बिष्ट, पवन मेवाड़ी, सुनिल मेवाड़ी, भीम सिंह मेवाड़ी, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…