अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन सख्त, 45 चालान, तीन वाहन सीज

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में अवैध पार्किंग की समस्या को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खालिक के नेतृत्व में वर्कशॉप लाइन,तिकोनिया, ठंडी सड़क और मुख्य मार्ग पर नारिमन चौराहे तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। संयुक्त अभियान में परिवहन विभाग, नगर निगम और पुलिस विभाग की टीमें शामिल रहीं। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने कुल 45 चालान जारी किए।

वहीं नगर निगम की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर तीन दोपहिया वाहनों को सीज किया। सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर स्ट्रीट वेंडर्स और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति पाई गई तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं लोगों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस अभियान की सराहना भी की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…