जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर ज़ोर, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the News

*चारधाम यात्रा की तैयारियों से लेकर पेयजल, सड़क मरम्मत और वनाग्नि नियंत्रण तक सभी पहलुओं पर विशेष सतर्कता के निर्देश*

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर जनसेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और राज्यभर में जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश दिए। सोमवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनपद में पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाया जाए, गड्ढा मुक्त सड़कें 15 दिन के भीतर सुनिश्चित हों और पेयजल आपूर्ति और वनों की आग नियंत्रण जैसे विषयों पर तत्काल और प्रभावी कार्यवाही की जाए।मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने, कंट्रोल रूम की सक्रियता, सुगम ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…