किच्छा:टोल प्लाजा पर भाजपाइयों का हंगामा, जबरन खोला बूम बैरियर, कर्मियों से की मारपीट

Spread the News

उत्तराखंड: किच्छा के चुटकी देवरिया में आधी रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जबरन बूम बैरियर खोल दिया। इसके साथ ही टोल कर्मियों से मारपीट भी की। वहीं, टोल के अंदर तोड़फोड़ भी की। साथ ही कैश रूम का दवाजा भी तोड़ दिया। मौके पर सादी वर्दी में आए चौकी इंचार्ज से भी धक्का मुक्की की गई।

टोल कर्मी अनुज तिवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किच्छा कोतवाली में तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के अंदर मारपीट की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…