पिथौरागढ़: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 हजार के नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार

Spread the News

पिथौरागढ़: भारत-नेपाल सीमा पर बलुवाकोट में पुलिस ने 29 हजार के नकली भारतीय नोटों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक स्विफ्ट कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। पुलिस द्वारा कार की तलाशी लिए जाने और उसमें सवार चार युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि कार में सवार दरियागंज, दिल्ली निवासी समीर उल रहमान के पास 500 रुपये के 14 नोट, चावड़ी बाजार, दिल्ली निवासी आसिफ के पास 500 रुपये के 15, चितलागेट, चावड़ी बाजार, दिल्ली निवासी शोएब के पास से 500 रुपये के 14 और मुनस्यारी निवासी नितिन के पास से 500 रुपये के 15 नकली नोट मिले। चारों को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन नोटों की छपाई दिल्ली में हुई है। बताया कि मुख्य आरोपी ने उन्हें नकली करेंसी चलाने के लिए दी, इसे लेकर वह नेपाल सीमा पर पहुंचे। मुनस्यारी और धारचूला में कई नकली नोट खपाए गए हैं इनके बारे में पता लगाने में पुलिस जुट गई है। एसपी रेखा यादव ने कहा कि नकली नोटों की तस्करी की पूरी चेन खंगाली जा रही है। मुख्य आरोपी तक पहुंचने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

  • Related Posts

    CBSE 12th Result 2026 घोषित, विद्यार्थी इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं परिणाम…

    Spread the News

    Spread the NewsCBSE 12th Result 2026 –केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा 2026 का परिणाम आज 13 मई 2026 को घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.20%…

    04 लाख की चरस के साथ आवास विकास टेड़ी पुलिया का इंद्रजीत गिरफ्तार……. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुख्यमंत्री के“मिशन ड्रग फ्री देवभूमि”* को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना…