अधेड़ पर तेंदुए का हमला, गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर

Spread the News

रानीखेत : ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर का है यहां भंडरगांव में 58 वर्षीय जमन सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में जमन सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि जमन सिंह प्रातः टहलने निकले थे जब काफी समय तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, काफी खोजबीन के बाद बग्वालीपोखर कफड़ा मोटर मार्ग पर झाड़ियों के पास जमन सिंह घायल अवस्था में मिले जिन्हें तुरंत रानीखेत राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल के सीएमएस डॉ0 संदीप दीक्षित ने कहा कि तेंदुए के हमले से जमन सिंह के गले में चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ईएनटी सर्जन को दिखाया गया उन्होंने बताया कि इसमें स्पेशल सर्जरी की आवश्यकता है इसलिए इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं अस्पताल पहुंचे वन विभाग के आर ओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि घायल के परिजनों को प्राथमिक उपचार के लिए दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है और जो भी विभाग द्वारा आर्थिक मदद की सहायता होगी वो की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…