जंगल में लटका मिला वन कर्मी का शव, पुलिस जांच में जुटी

Spread the News

हल्द्वानी। गौला रेंज में तैनात फायर वॉचर का शव मंगलवार को जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह घर पर खाना बनाने के लिए कहकर निकले थे। जब काफी देर बाद भी वह नहीं लौटे तो परिजनों ने वन अधिकारियों को सूचना दी। तलाश करने के बाद उनका शव गौला के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। 43 वर्षीय मोहन सिंह सम्मल निवासी हैड़ाखान गौला रेंज के अधीन फायर वॉचर के पद पर तैनात थे। वह वन प्रभाग की जू कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहते थे। सोमवार शाम घर में पत्नी से खाना तैयार करने को कहा और इसके बाद निकल गए। सोमवार रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की जानकारी रेंजर आफिस में दी गई। रेंजर चंदन सिंह अधिकारी टीम के साथ उन्हें खोजने में जुट गए। जू कॉलोनी से 100 मीटर आगे जंगल में पेड़ पर उनका शव लटका मिला। कर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर अन्य लोग भी जुट गए। मोहन सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया है। यहां क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…