हल्द्वानी: पुलिस ने सट्टा कारोबारी समेत दो दबोचे

Spread the News

हल्द्वानी। सट्टे की लत के चलते बहुत से लोग बर्बाद हो रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में सीओ नितिन लोहनी के निर्देशन में पहुंची पुलिस ने दो जगह सट्टा खिलाते दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 1.14 लाख रुपये की बरामदगी भी हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बनभूलपुरा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान फर्नीचर कारोबारी शहजाद हुसैन को पकड़ा। आरोपी दुकान के आगे से गाड़ियां खड़ी करवाकर कमरे में सट्टा खिलाता था। पुलिस ने उसके पास से एक लाख सात हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद टीम अंबेडकर नगर पहुंची। वहां से सट्टा कारोबारी सनी सागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7800 रुपये की बरामदगी की। सीओ ने बताया कि दोनों दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। आगे भी सट्टा कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

  • Related Posts

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…

    पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…