भीमताल विधानसभा क्षेत्र में घटिया सड़क निर्माण पर, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Spread the News

नैनीताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में घटिया सड़क निर्माण का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता को शिकायत पत्र सौंपा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है, जो स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न कर रही है। बृहस्पतिवार को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने मामले के खिलाफ आवाज उठाई है।  उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने इस गंभीर मामले में चुप्पी साध रखी है, जो खुद में एक बड़ी समस्या है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। यहां सामाजिक कार्यकर्ता एनएस बर्गली, बिपिन पनेरू, नवीन पनेरू, राजेश नैनवाल, ख़िमेश पनेरू,पंकज ,दीपक मेवाड़ी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…