पांच माह पहले भगाई गई किशोरी बिहार से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

Spread the News

हल्द्वानी। शहर से पांच महीने पहले भगाकर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने बिहार से बरामद कर लिया। इस मामले में किशोरी को भगाने के आरोपी युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ठेला लगाकर परिवार का गुजर-बसर करता है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बीती 15 नवंबर को उसकी नाबालिग पुत्री को बिहार के बैरिया चंपारण निवासी सूरज बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस पर परिजनों ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 21 मार्च 2025 को मुखानी थाने की महिला दरोगा दीपा जोशी टीम के साथ बिहार गई और किशोरी को बरामद कर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पुलिस टीम बिहार से किशोरी व आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर अपहरण के साथ ही पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई है।

  • Related Posts

    सट्टा खिलाते हुए सलमान गिरफ्तार, नकदी एवं सट्टा सामग्री बरामद…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा एवं जुआ गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस…

     निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट, डीएम नैनीताल ने दिए निर्देश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लखनऊ में कोचिंग सेंटर और मंगलवार को हल्द्वानी में हुए दो भीषण अग्निकांड के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में संचालित निजी विद्यालयों एवं कोचिंग…