भाजपा नेता ने बीबी बच्चों को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Spread the News

उत्तर प्रदेश। सहारनपुर में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने मानसिक तनाव के चलते गोली मारी है।                    सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि योगेश रोहिला ने घर के अंदर ही अपनी पत्नी नेहा (32), बेटे शिवांश (4), देवांश (7) और बेटी श्रद्धा (8) को गोली मारी. चारों को सिर में गोली लगी है. जानकारी के मुताबिक दो बच्चों की मौत हो गई है, एक बच्चा और पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी योगेश रोहिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया है,और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी  कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वारदात में उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।घर में मौजूद अन्य सबूतों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस वारदात के पीछे असली वजह क्या थी।

 

 

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…