क्षतिग्रस्त चोरगलिया मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जनप्रतिनिधि

हल्द्वानी। गौला पुल के निकट क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शुकवार को गौलापार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दर्जनों ग्रामीणों के साथ क्षतिग्रस्त मार्ग के निकट भूख हड़ताल पर बैठ गए। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने बताया कि पूर्व में ग्रामीणों ने इस विषय को लेकर महापंचायत की थी, तब प्रशाशन ने 15 मार्च से मार्ग निर्माण का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 20 तारीख बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया।

क्षतिग्रस्त चोरगलिया मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जनप्रतिनिधि
आज जब हम जनप्रतिनिधियों द्वारा हड़ताल पर बैठने का आह्वान किया गया तो आनन-फानन में प्रशासन द्वारा पेड़ कटान का कार्य शुरू कराया गया। कहा कि यदि प्रशासन उनकी भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए यह पहल कर रहा है, तो वह अच्छी तरह से समझ ले कि यदि कार्य ठीक तरह से नहीं कराया गया तो जनप्रतिनिधि जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने को विवश होंगे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व अन्य अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने पर के कार्य सुचारू रूप से शुरू रहेगा तब जनप्रतिनिधियों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर ली है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान पांडे, नीरज रेक्वाल, हरेंद्र क्विरा, बलजीत सिंह, विद्या लोशाली,हरीश कोटलिया सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…