घर नहीं लौटा परीक्षा देने निकला छात्र, जंगल में मिली जली हुई स्कूटी

Spread the News

हल्द्वानी। परीक्षा देने निकला नौंवी का छात्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। देर रात तक छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया था। बृहस्पतिवार की सुबह घर से परीक्षा देने निकले जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेव निवासी नौंवी का छात्र यथार्थ मिश्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच घर से कुछ दूर जीतपुर नेगी के जंगल में देर रात करीब 11 बजे उसकी स्कूटी जली हुई हालत में मिली। यथार्थ जीतपुर नेगी इलाके में नेक्सा शोरूम के नजदीक महादेव एंक्लेव में रहने वाले योगेश मिश्रा का बेटा है। घर से परीक्षा देने निकले डीपीएस स्कूल के छात्र यथार्थ के शाम तक घर नहीं लौटने पर परेशान परिजन उसकी तलाश में जुट गए। ग्रामीणों ने रामपुर रोड से बरेली मार्ग को जाने वाले रास्ते पर रात करीब 11 बजे एक स्कूटी जलते हुए देखी तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,इस बीच सूचना पाकर परिजन भी पहुंचे तो स्कूटी की पहचान  यथार्थ की स्कूटी के रूप में की। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि परिवार के लोगों से मालूमात की जा रही है। यह भी सामने आया है कि किसी बात को लेकर परिजनों ने दो-तीन दिन पहले यथार्थ को डांट दिया था।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…