हल्द्वानी- जनता के लिए खुशखबरी, जून से शहर में दौड़ेगी सिटी बस

Spread the News

हल्द्वानी। शहर वासियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 21 जून से सिटी बस सेवा शुरू होने वाली है। कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने  काठगोदाम सर्किट हाउस में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। बैठक में परिवहन विभाग, परिवहन निगम, केमू और निजी वाहन स्वामियों के साथ संयुक्त वार्ता के बाद सिटी बस सेवा को मंजूरी दी गई।इस फैसले से शहरवासियों को एक सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलेगा। वर्तमान में हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में ऑटो और ई-रिक्शा पर अधिक निर्भरता है, जिससे यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। सिटी बस सेवा शुरू होने से न केवल ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि यात्रियों को आरामदायक और सस्ते सफर का विकल्प भी मिलेगा। बैठक में तय हुआ कि बसों के रूट और किराया संरचना को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर सिटी बसें चलाई जाएंगी, जिससे हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं, रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों तक आवागमन आसान होगा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिटी बस सेवा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा जनता को सुरक्षित, किफायती और आरामदायक यात्रा सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। बस सेवा के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे किए जाएं, ताकि इसे जून तक शुरू किया जा सके। बैठक में मौजूद वाहन स्वामी और परिवहन निगम अधिकारियों ने सिटी बस सेवा को सफल बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिया। नैनीताल शहर में शटल बस संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। वही हल्द्वानी से कैंची धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी बस संचालन को लेकर निर्णय लिया गया है। इस बैठक में इन रूटों के अलावा अन्य बस रूट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…