शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू, मौत

बेरीनाग। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से 45 किलोमीटर दूर नाघर गांव में शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। होली के बाद घर के आंगन में हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा पर स्थित नाघर गांव में 38 वर्षीय नरेंद्र मेहता पुत्र स्व. जवाहर सिंह मेहता अपने बड़े भाई बालम मेहता के साथ घर के बाहर आंगन में बैठा था। बड़ा भाई हरियाणा में एक निजी कंपनी में कार्यरत है और होली की छुट्टी में घर आया है। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। तैश में आकर बड़ा भाई बालम रसोई से चाकू लेकर आया और छोटे भाई नरेंद्र के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को बालम और अन्य परिजन जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र के ससुर बागेश्वर निवासी नरेन्द्र सिंह कपकोटी ने बेरीनाग थाने में तहरीर दी है। उधर, एसओ महेश जोशी ने बताया कि बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया शराब के नशे में वारदात का होना सामने आ रहा है।

Advertisement
  • Related Posts

    दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, बाजारों से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग…

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग…

    चारा लेने निकली वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे मिली बेहोश

    काशीपुर। पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली 60 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू…