हल्द्वानी: नाले में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the News

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव के निकट मछली बाजार से गुजरने वाले नाले में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की हालत से पता चल रहा है कि वह कई दिन पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच रही होगी। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह गांधीनगर से गुजरने वाले नाले में जब कुछ लोगों ने एक शव को उतराते देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालने के बाद पंचनामा भरके  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। घटना स्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। सीओ नितिन लोहनी के अनुसार शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।फिलहाल उसे र्मोचरी में रखवाया गया है। मृतक की आयु लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच मानी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…