उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले…

नैनीताल को मिले नए SSP अर्पण यदुवंशी, डॉ. मंजूनाथ टीसी 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर भेजे गए; ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी के कप्तान भी बदले

हल्द्वानी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। 25 नवंबर को जारी शासनादेश के बाद नैनीताल और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों की पुलिस कमान नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है।
इस फेरबदल में नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, आईपीएस अर्पण यदुवंशी को नैनीताल जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अब जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिसिंग को मजबूत करने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
ऊधमसिंह नगर जिले में भी कप्तान बदल दिया गया है। एसएसपी अजय गणपति को एसडीआरएफ सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मणिकांत मिश्रा जिले के नए एसएसपी होंगे। पौड़ी जिले की कमान देवेंद्र पींचा को सौंपी गई है। वहीं, टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है। उनके स्थान पर सरिता डोबाल टिहरी की नई एसएसपी होंगी।
शासनादेश के तहत पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव का सेनानायक और हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को अभिसूचना में पुलिस अधीक्षक तथा अमित श्रीवास्तव द्वितीय को चमोली का एसपी बनाया गया है।
इसके अलावा विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस मुख्यालय में एसपी, संदीप पंवार को सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय में एसपी तथा जितेंद्र मेहरा को पुलिस मुख्यालय में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। जगदीश चंद्र को बागेश्वर का एसपी और शाहजहां जावेद खान को एसपी फायर सर्विस नियुक्त किया गया है।
शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाणक पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना होगा।
इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिसिंग की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। खास तौर पर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में नए कप्तानों की तैनाती को आगामी दिनों में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Advertisement
  • Related Posts

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा के प्रति पुलिस मुस्तैद, 373 वाहनों के चालान, चार सीज…

    एक सप्ताह में 2674 वाहनों की जांच, 3135 लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक हल्द्वानी। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने…

    28 नवंबर को होगा दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, उत्पादकों के हितों पर होगा मंथन…

    पीलीकोठी के संकल्प वेंकट हॉल में जुटेंगे जनप्रतिनिधि और सहकारिता क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां, तैयारियों को लेकर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की बैठक लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड…