पुनर्नवा महिला समिति ने 29 जरूरतमंद कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह, 450 बेटियों के हाथ पीले कर चुकी संस्था…

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में सामूहिक विवाह समारोह, वर-वधुओं को गृहस्थी का सामान देकर दी नई सौगात

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में शनिवार को पुनर्नवा महिला समिति की ओर से 29 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। पंडित पंकज जोशी और उनके सहयोगियों ने विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों को समाज के गणमान्य लोगों ने आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
पुनर्नवा महिला समिति वर्ष 2009 से जरूरतमंद कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी निभा रही है। संस्था अब तक 450 कन्याओं का विवाह करा चुकी है। खास बात यह है कि समिति केवल विवाह संपन्न कराने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि बेटियों को नए जीवन की शुरुआत के लिए गृहस्थी का पूरा सामान, कपड़े और आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी उपलब्ध कराती है।
इस बार विवाह बंधन में बंधी अधिकांश कन्याएं हल्द्वानी की थीं, जबकि वर दमुवाढूंगा, राजेंद्र नगर, बरेली, स्वार, शाहजहांपुर, बिलासपुर, रुद्रपुर, रामपुर, किच्छा, बहेड़ी, देवलचौड़ और हल्दूचौड़ समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे थे। समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
कार्यक्रम में गौरव अग्रवाल, जोगेंद्र रौतेला, सुमित हृदयेश, ललित जोशी, स्वर्णलाल, कौस्तुभ चंदोला, उषा कुमार, सुनीता जोशी, शशि सिंह, शैलेंद्र दानू, सचिन जायसवाल, मीना शर्मा, अनिमेष जीना और कमल ओबेरॉय सहित अनेक गणमान्य लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
समिति की अध्यक्ष लता बोरा, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत, कोषाध्यक्ष जानकी पोखरिया, उप सचिव मंजू बनकोटी तथा सदस्य रेखा रावत, अंजना बोरा, निर्मला बहुगुणा, प्रेमा बृजवासी, कमला रौतेला, कुसुम बोरा और जया बिष्ट ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

समाज के लिए मिसाल बनी समिति

पुनर्नवा महिला समिति का यह प्रयास जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। आर्थिक अभाव के कारण बेटियों के विवाह की चिंता झेल रहे परिवारों को सहारा देकर संस्था न केवल 29 बेटियों को नया जीवन दे रही है, बल्कि सामाजिक सहभागिता और महिला सशक्तीकरण की भी मिसाल पेश कर रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    लोकथात संस्कृति महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, कल पहुंचेंगे बिंदुखत्ता…

    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार (23 नवंबर) को नैनीताल जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह लालकुआं के बिंदुखत्ता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति…

    बेटे को थाने बुलाने से नाराज मां चढ़ी टावर पर, पुलिस के फूले हाथ-पांव…

    किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को पूछताछ के लिए बुलाने से थी नाराज रुद्रपुर। बेटे को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने से नाराज एक महिला…