कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी को सौपा इस्तीफा, भावुक हो कही ये बात…….. देखें Video

Spread the News

देहरादून। कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल ने आज शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जैसा कि आप जानते हैं विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में पहाड़ी समुदाय के लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी देने के बाद से लगातार उनके इस्तीफे की मांग की जा रही थी।उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दोपहर के बाद अपने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया था। उन्होंने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी और कहा कि वह सीएम धामी को इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। इस बीच उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन में स्वयं द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। प्रेसवार्ता कर वह भावुक नजर आए। इसके पश्चात वह सीएम धामी से मिले और उन्हें इस्तीफा सौंप दिया।

उल्लेखनीय है कि पर्वतीय समाज के प्रति विधानसभा में टिप्पणी करने के बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जबरदस्त तरीके से ट्रॉल हो रहे थे, आखिरकार आज उन्होंने इस्तीफा देकर पर्वतीय समाज की नाराजगी के मामले पर विराम लगा दिया है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…