20 नवंबर से महंगा होगा आंचल दूध, क्रीम पर 50 रुपये तक बढ़े दाम…

लालकुआं। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब आंचल ने भी दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने नई मूल्य सूची जारी करते हुए विभिन्न उत्पादों के दाम दो से 50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से लागू होंगी।

दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि नई दरों के तहत आंचल गाय का दूध अब 58 के बजाय 60 रुपये प्रति लीटर, शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क 60 से बढ़कर 63 रुपये और डबल टोंड मिल्क 54 से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

वहीं आंचल गोल्ड फुल क्रीम मिल्क के छह लीटर पैक की कीमत 426 से बढ़ाकर 450 रुपये और शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के छह लीटर पैक की कीमत 355 से बढ़ाकर 372 रुपये कर दी गई है। आंचल पनीर का 180 ग्राम पैक अब 80 के बजाय 85 रुपये में मिलेगा।

सबसे अधिक 50 रुपये की बढ़ोतरी आंचल क्रीम के एक किलो पैक पर हुई है। इसकी कीमत 530 से बढ़ाकर 580 रुपये कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले अमूल, मदर डेयरी समेत अन्य दुग्ध कंपनियां भी कीमतें बढ़ा चुकी हैं। अब आंचल के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Advertisement
  • Related Posts

    दो साल बाद परिवार से मिला बुजुर्ग, वीडियो कॉल पर पिता को देख भावुक हुआ बेटा…

    हरिद्वार। प्रयागराज कुंभ में दो साल पहले परिवार से बिछड़े बिहार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को हरिद्वार पुलिस ने कलियर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।…

    विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 इंस्पेक्टरों के तबादले…

    चार साल से एक ही जिले में जमे निरीक्षकों को किया गया इधर-उधर, आईजी कुमाऊं ने देर रात जारी की तबादला सूची विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा…