नाव चालकों ने शव देखकर पुलिस को दी सूचना, शिनाख्त में जुटी पुलिस
नैनीताल। ठंडी सड़क के समीप नैनीझील में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे नाव संचालन कर रहे चालकों की नजर झील में उतराते शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी जानकारी जुटा रही है। शव की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।





