सब्जी के कारोबार की आड़ में स्मैक तस्करी, 216 ग्राम नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार…

216 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी हिमाचल प्रदेश में भी एनडीपीएस मामले में जा चुका है जेल

हल्द्वानी। एसओजी और कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 216 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 64.80 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी लाया था। वह पूर्व में हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के मामले में जेल भी जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 16 नवंबर को एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार (30) पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का काम करता है। पैसों के लालच में गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम को एसएसपी नैनीताल ने 2500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Advertisement
  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 इंस्पेक्टरों के तबादले…

    चार साल से एक ही जिले में जमे निरीक्षकों को किया गया इधर-उधर, आईजी कुमाऊं ने देर रात जारी की तबादला सूची विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा…

    रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस-आरपीएफ की सख्ती, गफूर बस्ती के लोगों में हड़कंप…

    कूड़ा-कबाड़ हटाने की दी चेतावनी, कार्रवाई के बाद सामान समेटकर ले जाने लगे लोग हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट होने वाली सुनवाई से पहले रेलवे…