नैनीताल। भीषण सड़क हादसे में दंपति की मौत, देर रात गड़प्पू के पास कार का टायर फटने से पेड़ से टकराई कार

नैनीताल। देर रात गड़प्पु के पास अचानक कार का टायर फटने से दिल्ली निवासी दंपति की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मोहित पाल पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल और उनकी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी 3 आरडी फ्लोर झिलमिल कॉलोनी नई दिल्ली अपने गांव कालाढूंगी आ रहे थे। इस दौरान अचानक कार का टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने दोनों के शवों को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

 

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…